Uncategorized
Trending

सीआईए बरवाला टीम की पुरानी सब्जी मंडी पर बड़ी कार्रवाई दो नशा तस्कर 17 ग्राम हैरोईन/चिट्टा सहित गिरफ्तार।।

सीआईए बरवाला टीम की पुरानी सब्जी मंडी पर बड़ी कार्रवाई दो नशा तस्कर 17 ग्राम हैरोईन/चिट्टा सहित गिरफ्तार।।

हिसार – ( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार एवं डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला टीम ने पुरानी सब्जी मंडी रेलव रोड़ हिसार पर सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करो को 17 ग्राम हैरोईन/चिट्टा सहित काबू करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ बच्ची पुत्र ईश्वर सिह वासी बहबलपुर जिला हिसार व मुकेश पुत्र सतपाल सिह वासी बाडो पट्टी बहबलपुर जिला हिसार के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए बरवाला PSI प्रदीप ने विस्तार पुर्वक बताया कि ASI सुशील कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल जुराईम रेड स्कवेयर मार्किट हिसार मौजूद था । ASI अपनी पुलिस टीम सहित सुचना के आधार पर बताये गये स्थान पुरानी सब्जी मंडी रेलवे रोड़ हिसार के पास पहुंचे तो दो नौजवान लङके खडे हुए दिखाई दिये जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे तो ASI ने साथी कर्मचारियों की सहायता से नौजवान लङको को काबू करके उनकी नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी आशीष उर्फ बच्ची से 10 ग्राम व आरोपी मुकेश से 07 ग्राम हिरोईन (चिट्टा) बरामद होने पर थाना एचटीएम में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है । PSI प्रदीप ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन एवं तकनीकी पूछताछ की जाएगी, ताकि इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी । हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button