Haryana
Trending

सिरसा में सफल रहा युवा योद्धा सम्मेलन चौधरी देवीलाल की जयंती पर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा II

सिरसा में सफल रहा युवा योद्धा सम्मेलन चौधरी देवीलाल की जयंती पर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा II

युवाओं का जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने जताया आभार:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बीते दिवस पार्टी के तत्वावधान में सिरसा में संपन्न हुए युवा योद्धा सम्मेलन की सफलता पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। बुधवार को जारी एक बयान में पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि युवा योद्धा सम्मेलन में उमड़े युवाओं के सैलाब ने सिद्ध कर दिया कि युवाओं में जेजेपी के प्रति ही जज्बा है और पार्टी ने भी जिस प्रकार युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति के लिए मंच दिया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की ओर से अब कल 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर प्रदेशभर में 112 स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी कड़ी में उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सिरसा जिले में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी करने का आह्वान किया।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button