सिरसा :- (Akshit kamboj)पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को मात्र 24 घंटों में ग्रीन बेल्ट मिनी बाईपास रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गुरनाम सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी शमशाबाद पट्टी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 19 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे मैंने अपना ट्रैक्टर शमशाबाद पट्टी केलनिया रोड पर पानी उठाने के पंखे पर लगाया हुआ था। कुछ समय बात आकर देखा तो ट्रैक्टर कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव बामनपूरा,जिला पीलीभीत उतरप्रदेश को ग्रीन बेल्ट मिनी बाईपास रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही चोरी की वारदात को अंजाम देता है । चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है ।

Back to top button