Haryana
Trending

नूंह में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में लगभग 600 करोड रुपए की लागत से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया था।।

नूंह में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में लगभग 600 करोड रुपए की लागत से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया था।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में लगभग 600 करोड रुपए की लागत से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया था। जिसकी हालत आज बद से बद्तर होती जा रही है। पूर्व मंत्री व नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां का जायजा लिया,जहां पर असुविधाओं को देख विधायक आफताब अहमद ने कहा कि सरकार नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के प्रति गंभीर नहीं है। जिससे यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है विधायक आफताब अहमद ने मेडिकल कॉलेज में बिगड़ते हालात को देखते हुए कहा कि आज यहां मरीजों को पीने के लिए पानी नहीं है और ना ही मरीजों को दवाईयां मिल रही है। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज आज रेफर केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह डॉक्टरों का स्टाफ भी नहीं है। जिससे यहां आने वाले लाखों मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए की नेता सोनिया गांधी द्वारा इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया गया था। उस समय इस मेडिकल कॉलेज में सभी बीमारियों का का इलाज करने वाला डॉक्टरों का पूरा स्टाफ था। इतना ही नहीं इस मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं मरीजों को दी जाती थी और पीने का पानी से लेकर बैठने की व्यवस्था संपूर्ण थी। लेकिन आज इस मेडिकल कॉलेज के हालात बिगड़ते जा रहे हैं, अगर यह कहा जाए कि आज मेडिकल कॉलेज बंद होने का कगार पर है तो यह कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पिता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद ने भी मेवात में शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर बेहतर काम किया था, आज उनके जन्मदिन पर लो खिराजे अकीदत पेश करते हुए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में मरीजों का हाल जानने आएं है। इतना ही नहीं आफताब अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी हो या फिर जनरल वार्ड यहां मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आफताब अहमद ने कहा कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर से मिलकर इसके बारे में बात की है, ताकि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान हो सके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अपने विधायक साथियों के साथ भी उन्होंने मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को विधानसभा में कई बार उठाया है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इन समस्याओं को लेकर जहां उच्च अधिकारियों से बात करेंगे, वही फिर विधानसभा में भी मेडिकल कॉलेज के मुद्दों को उठाने की बात करते हुए यहां पर मरीजों को हर एक समस्याओं का समाधान कराने की बात विधानसभा पटल पर रखेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button