लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे सिरसा कुम्हार धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में हुए शामिल।।
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे सिरसा कुम्हार धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में हुए शामिल।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा आज सिरसा पहुंचे और कुम्हार धर्मशाला में मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश बनने के बाद से लेकर अब तक कोई भी पार्टी ऐसी नहीं रही है, जिसकी लगातार तीसरी बार सरकार बनी हो। भाजपा ही अकेली पार्टी है, जिसने देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। जिस गरीब परिवार ने कभी सरकारी नौकरी के बारे में सोचा तक नहीं था, उस परिवार में आज सरकारी नौकरी देने का काम इस सरकार ने किया है। ये सब जनता के विश्वास व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। सर्वप्रथम उन्होंने हिंदू नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी।मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 2.5 लाख करोड़ का बजट पारित किया है, जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे, उन्हें अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बजट में योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरा प्रावधान किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश के विकास को और गति देगा। शहर में विकास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विभाग की छवि को सुधारा जाए। रणबीर गंगवा ने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री रणबीर गंगवा ने यह भी कहा है कि अगर निर्माण सामग्री की क्वालिटी में किसी तरह की कमी पाई गई तो अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। कांग्रेस के बजट को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक गुट बन गई है, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शैलजा और सुरजेवाला का गुट बना हुआ है। कांग्रेस ने गरीबों के साथ धोखा किया है। अपनी सत्ता में कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया है। एमएसपी के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। पंजाब या अन्य राज्यों में स्थिति अलग हो सकती है। सरकार द्वारा यूट्यूब से कुछ गीत हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हीं गीतों को हटाया गया है, जो युवाओं के हितार्थ नहीं थे। सरकार देश व प्रदेश में एक समान विकास करवा रही है, जिससे जनता के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।। #newstodayhry @newstodayhry