हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) समाज को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है।।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) समाज को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):-कुरुक्षेत्र हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) समाज को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने प्रदेश में वर्ल्ड क्लास सिख यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है।। इसके लिए कमेटी ने जिला जींद में 152-D हाईवे के साथ लगती जमीन को चयन किया जाएगा। इसके अलावा गुरुघरों में सिरोपा भेंट करने की परंपरा को बंद किया जाएगा। यह निर्णय सम्मान की गरिमा बनाए रखने और इसकी पवित्रता को कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया है। कमेटी के प्रधान नियुक्त होने के बाद झींडा ने आज हरियाणा सिख मिशन में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि यह यूनिवर्सिटी गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर समर्पित हो सकती है। हालांकि अभी नाम के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी को वर्ल्ड लेवल की बनाने की दिशा में कोशिश की जाएगी। 750 एकड़ जमीन झींडा ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी अलग तरह की होगी। इसमें सिख धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन को साथ लेकर चला जाएगा। ऑक्सफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटीज का दौरा करके की उसके ढांचे का अध्ययन करके तैयार की जाएगी। जींद में कमेटी के पास करीब 750 एकड़ जमीन है। जरूरत के अनुसार जमीन एक्वायर की जाएगी। डायरेक्टर से चल रही बात झींडा ने बताया कि इसके लिए उनकी पंजाब यूनिवर्सिटी के एमडी, डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों से बातचीत चल रही है। 6 मई को उनसे बातचीत करके पूरी प्रक्रिया को शेयर किया जाएगा इसके अलावा कैथल के चीका के अर्शदीप की पढ़ाई का पूरा खर्चा कमेटी उठाएगी। 1 हजार करोड़ की जरूरत यूनिवर्सिटी के लिए करीब 1 हजार करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इसमें सरकार से कोई बजट नहीं लिया जाएगा। कमेटी संगत के सहयोग से यूनिवर्सिटी बनाने का काम करेगी। इसके लिए संगत से 1 रुपए से लेकर अपनी इच्छानुसार सहयोग मांगा जाएगा। हालांकि यूनिवर्सिटी के लिए कागजी प्रक्रिया और परमिशन के लिए सरकार का सहयोग जरूरी रहेगा। इसके साथ ही HSGMC की ओर से एक और अहम फैसला लिया गया है। झींडा ने बताया कि अब गुरुद्वारों में सरोपा (सम्मानस्वरूप वस्त्र) देने पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। यह निर्णय सम्मान की गरिमा बनाए रखने और इसकी पवित्रता को कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



