Haryana
Trending

हरियाणा प्रदेश में आज नशाखोरी और बेरोजगारी अहम मुद्दे है।।

हरियाणा प्रदेश में आज नशाखोरी और बेरोजगारी अहम मुद्दे है।।

चंडीगढ़-(उमंग श्योराण):- वहीं इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आज नशाखोरी और बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के चलते युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसका समाधान होना चाहिए। वही हरियाणा में आज भी 35 प्रतिशत के करीब बेरोजगारी है। बीजेपी सरकार बेरोजगारी घटाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पिछले 5 साल के दौरान हरियाणा में बहुत लोग रिटायर हुए हैं जिसके कारण काफी पद खाली पड़े हैं। सरकार बताएं कि इन खाली पदों पर भर्ती की गई है या नहीं? बीजेपी ने 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, वो कैसे पूरा किया जाएगा? हरियाणा में सबसे पहले इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप इनेलो के सरकार में साल 2004 के दौरान बनी थी। लेकिन 21 साल भी जाने के बावजूद कोई भी नया इंडस्ट्रियल सेक्टर नहीं बना। यह गंभीर मुद्दा है इसे भी इनेलो सदन में उठाएगी। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बजट सत्र को लंबा किए जाने की मांग करेंगे। सभी विधायकों को बोलने का पूरा मौका मिलना चाहिए। सदन में नेता विपक्ष के चयन नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर अर्जुन चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में विपक्ष है कहां? कांग्रेस के घोड़े भाग गए हैं। नेता विपक्ष को लेकर कांग्रेस में भारी मतभेद हैं। कांग्रेस को जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है।।

Related Articles

Back to top button