

फतेहाबाद :- (राजेश भाभू ) :- चुनाव प्रचार के दौरान इन दिनों नेताओं की जुबानें लगातार फिसल रही हैं और वे दूसरे दलों के लिए एक तरह से प्रचार करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निशान सिंह का है। फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा क्षेत्र के कुलां से जिन्होंने एक सभा में अपील कर दी कि ज्यादा से ज्यादा विधायक बनाएं। ताकि नरेंद्र मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री बन सकें। उन्हें गलती का अहसास तक नहीं हुआ। जिसके बाद पीछे से उन्हें इस बारे में सचेत किया गया तो उन्होंने अपनी बात को संभाला। जानकारी के अनुसार टोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान निशान सिंह टोहाना के कुलां में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाबी में कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोट कांग्रेस व परमवीर सिंह के पक्ष में डालकर जीताएं, ताकि सारे विधायक बनकर आएं और बहुमत से हरियाणा में सरकार बनें तथा मोदी साहब हरियाणा के मुख्यमंत्री बनें और वही विकास की गंगा बहे, जो पिछले 10 सालों तक बही। निशान ङ्क्षसह ने न केवल मोदी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहकर गलती की बल्कि उन्होंने कहीं न कहीं भाजपा के 10 सालों के राज का भी जिक्र किया। इतने में पीछे से लोगों ने उन्हें टोका और गलती का अहसास कराया तो उन्होंने बखूबी बात संभालते हुए कहा कि चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनें और 10 साल पहले जो उन्होंने विकास की गंगा बहाई थी, वही गंगा बहे। इस दौरान कुछ लोग पीछे हंसते हुए भी नजर आए ।। @newstodayhry #newstodayhry