PUNJABUncategorized
Trending

अज्ञात चोरों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर को बनाया निशाना।।

अज्ञात चोरों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर को बनाया निशाना।।

समराला-(परमिंदर वर्मा):- बीती रात नजदीक गांव बालियो में खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोर खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर से कुछ सरकारी रिकॉर्ड की फाइलें, पंखे, सिलेंडर, बड़ी भट्टी और बाथरूम में लगी टूटियां चोरी कर ले गए। इस घटना का पता खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सुबह लगा जब वे दफ्तर खोलने सुबह गए थे तो दफ्तर के ताले टूटे हुए थे और दफ्तर अंदर से सामान चोरी था। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर बलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह जब हम दफ्तर पहुंचे तो देखा कि दफ्तर के दरवाजे खुले थे और ताला लूटा हुआ था। हमने जब अंदर जाकर देखा तो दफ्तर में पड़ी अलमारियां भी खुली थीं और उसमें से कुछ सरकारी रिकॉर्ड की फाइलें गायब थीं। इसके साथ दफ्तर में लगे पंखे, कूलर, सिलेंडर, बड़ी भट्टी और बाथरूम में लगी टूटियां भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। बलदीप सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले भी अज्ञात चोरों द्वारा इस दफ्तर में चोरी की गई थी। दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे और हमें कोई चपड़ासी रखने की भी विभाग द्वारा इजाजत नहीं है। इस संबंध में समराला पुलिस को शिकायत देने लगे है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button