

हरियाणा :- (न्यूज़ टुडे ब्यूरो ) :- खरीफ की धान, बाजरा मूंग और मक्का की फसल पकने को तैयार है। इसी बीच किसानों के के लिए एक ख़ुशख़बरी सामने आई है। हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। सरकार ने धान बाजरा मूंग और मक्का की सरकारी खरीद की घोषणा की है। किसान भाईयों को बता दें कि धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी। जबकि बाजरा और मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी। मक्का की खरीद 20 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद के लिए 241 मंडियां और खरीद केंद्र हरियाणा प्रदेश के अंदर खोले गए हैं। हरियाणा में धान, बाजरा, मूंग और मक्के की सरकारी खरीद केंद्र और मंडियों में बेच सकेंगे।। @newstodayhry #newstodayhry