कुरुक्षेत्र में सेक्टर 3 में स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर संयुक्त किसानो ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी।।
कुरुक्षेत्र में सेक्टर 3 में स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर संयुक्त किसानो ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की कॉल पर गुरुवार सुबह 10 बजे किसान संगठन देवीलाल पार्क में जुटें। किसान नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों नेता की रिहाई की मांग के लिए संगठन देवीलाल से प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-3 पहुंचे जहां पर सीएम आवास का घेराव किया। उधर, प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल काे तैनात किया है। सुरक्षा के लिहाज से कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए RAF को तुरंत एक्शन के लिए तैयार रहने के आदेश जारी किए गए है। सीएम आवास के पास पुलिस बल को लगाया गया है। बताया कि किसान आंदोलन एक के दौरान किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी थी। केंद्र सरकार ने मांगे मानने के आश्वासन के चलते धरना खत्म करवा दिया था। किसान-मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ ने आप और BJP को बताया चाचा-भतीजा। आरोप लगाया कि दोनों ने किसानों को धोखा दिया। पंजाब के किसानों पर एक साथ मिलकर कार्रवाई की। हरियाणा का किसान पंजाब के किसानों के साथ। CM हाउस का घेराव करेंगे। केंद्र सरकार चोर दरवाजे से 3 कृषि कानून को विपणन नीति के लागू करना चाहती है। मांग है कि इस कानून को विधानसभा में रद्द करे। अभी किसान संगठन मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry