हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत। 20 अप्रैल को हरियाणा सरकार शिरोमणि धन्ना सिंह की मनाएगी जयंती। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय में सिलसिला शुरू हुआ था, सभी आदर्श महापुरुष व संतों की जयंती हरियाणा सरकार मनाएगी। जींद जिला के पालवां गांव में मनाई जाएगी भक्त शिरोमणि धन्ना जी की जयंती। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सिरसा में जयंती के लिए लोगों को दिया निमंत्रण। मीडिया से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। कांग्रेस के अधिवेशन पर सुभाष बराला ने किया कटाक्ष। जिस टीम के लीडर का विजन ना हो, उनका किस तरह का अधिवेशन हो सकता है। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर हरियाणा में देश के प्रधानमंत्री आएंगे। हरियाणा के पहले एयरपोर्ट की सौगात प्रधानमंत्री हरियाणा को देखकर जाएंगे। चुनावी कार्यक्रम को छोड़ कर यह पहला अवसर होगा जिसमें प्रधानमंत्री एक ही दिन में प्रदेश के दो कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। प्रधानमंत्री यमुनानगर में थर्मल प्लांट की आधारशिला रखेंगे। सुभाष बराला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के साथ पहले से पुराना लगाव है। वे संगठन में हरियाणा के प्रभारी भी काफी लंबे समय तक रहे हैं कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में हो रहे विकास कार्य हजम नहीं हो रहे इसीलिए वे बयान बाजी करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान नौकरियां या तो पैसों में बिकती थी या बड़े नेता अपने परिवार के सदस्यों को नौकरी दिया करते थे।। #newstodayhry @newstodayhry