सब्जी विक्रेता सत्यप्रकाश बाल-बाल बच गया। गोली उसे छूकर निकल गई। उसकी जर्सी में छेद हो गया है।।
सब्जी विक्रेता सत्यप्रकाश बाल-बाल बच गया। गोली उसे छूकर निकल गई। उसकी जर्सी में छेद हो गया है।।

यमुनानगर-(मंदीप कौर):-यमुनानगर के ईएसआइ अस्पताल के सामने रोशन लाल ज्वैलर्स एंड संस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली संचालक शिव कुमार के पेट में लगी। जबकि वहीं पास में रेहड़ी लगाकर खड़ा सब्जी विक्रेता सत्यप्रकाश बाल-बाल बच गया। गोली उसे छूकर निकल गई। उसकी जर्सी में छेद हो गया है। दुकान से कुछ ज्वैलरी भी लूटी गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि छोटी लाइन निवासी 30 वर्षीय शिव कुमार व उसका भाई चेतन अपनी रोशन लाल एंड संस दुकान पर थे। लगभग सात तीन-चार बाइकों पर छह-सात बदमाश आए। आते ही पहले बदमाशों ने दुकान के बाहर ही तीन राउंड फायर किए। जब कि इन बदमाशों ने दो तीन साथी अंदर दुकान में घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने दो- तीन राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली शिव कुमार के पेट में लग गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। आसपास के दुकानदार उस और दौड़े और तुरंत घायल शिव कुमार को अस्पताल में दाखिल कराया।इस घटना के बाद से ही लोगों में दहशत बनी हुई है। सेक्टर 17 थाना सहित सीआइए की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी पहुंचकर सुबूत जुटाए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की। वहीं पर रेहडी लगाने वाले सत्यप्रकाश बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके पास सब्जी खरीद रहे अमन नाम के युवक की बाजू में छर्रे लगे। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि ज्वैलर्स की दुकान पर फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति को गोली लगी है। अभी जांच की जा रही है। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि क्या लूट हुई है।। #newstodayhry