Haryana
Trending

हरियाणा में दलित छात्रा आत्महत्या मामले पर सैलजा कुमारी और रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर सवाल खड़े किए।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा में दलित छात्रा आत्महत्या मामले पर सैलजा कुमारी और रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जवाब देते हुए कहा छात्रा विपक्ष द्वारा प्रताड़ित थी। विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। कांग्रेस विधायक के गांव की छात्रा थी और कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। ये विपक्ष को समझना चाहिए। विज ने कहा इनकी समझ अब ठीक नही रही। राहुल गांधी के राष्ट्र शोक के बीच विदेश नए साल पर जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा मनमोहन सिंह जी को कांग्रेस ने कभी स्वीकारा ही नही, सब जानते है किस तरह मनमोहन सिंह जी के प्रस्ताव को फाड़ा गया। उन्हें अपमानित किया गया। विज ने कहा राष्ट्र शोककुल है राहुल गांधी विदेश गए है किस लिए गए है वही बता सकते हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग से पुलिस अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए हैं। जिस पर विज ने कहा सिविल और पुलिस की ट्रेनिंग अलग अलग होती है। इसलिए सिद्धांत ये कहता है कि पुलिस और सिविल अपने अपने विभाग में ड्यूटी करें ,पर कुछ लोग तिकड़म भिड़ा कर सिविल में पदों पर आकर बैठ गए थे। इन्हें व्यवस्था समझ नही आती। इसलिए मैंने पत्र लिखा था कि यह ठीक नही। जिसके बाद इन्हें हटाया जा रहा है कुछ लोगों को हटा दिया है कुछ को हटा दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button