Haryana
Trending

यमुनानगर में कावड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने रोड मैप तैयार कर लिया है।।

यमुनानगर में कावड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने रोड मैप तैयार कर लिया है।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में कावड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने रोड मैप तैयार कर लिया है। यमुनानगर के साथ लगते पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। कावड़ यात्रा को लेकर जिले में कुल 19 नाके लगाए गए है तो वही जिला पुलिस ने शिव भक्तों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही आस्था की सबसे बड़ी पदयात्राओं में से एक कांवड़ यात्रा का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनानगर पुलिस ने कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़ा रोडमैप तैयार किया है। 23 जुलाई तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर 22 बाइक राइडर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। साथ ही 19 नाके भी लगाए गए है। डीएसपी कवलजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई तक कावड़ यात्रा चलेंगी। यमुनानगर की सीमा के साथ लगते उत्तरप्रदेश के 8 जिलों से श्रद्धालु यमुनानगर होकर गुजरते है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर रूट मैप तैयार किया है। 22 बाइक राइडर को इन रूटों पर लगाया गया है। 19 नाके लगाए गए है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त अपने साथ अपनी id जरूर रखें। कावड़ को लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 12 फुट से ज्यादा ना हो। डीजे के साथ चलने वाले कांवड़िए डीजे की आवाज को धीमी रखे इसके साथ ही धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रख कर ही यात्रा करे ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button