मनीषा और दीपा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
मनीषा और दीपा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ागुढ़ा में बनी पार्क में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नी दीपा ने स्टाफ के साथ आवला और चंपा आदि पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बीईओ मनीषा नी दीपा उनके साथ सहायक जसवंत सिंह, महावीर प्रसाद, मुकेश कुमार, बीआरपी वर्षा डुड्डी बीआरसी अकाउंटेंट कुलदीप न्योल, ऑपरेटर अंकुर शर्मा, प्रथम, इंदु, सत्यवान व कन्हैया लाल का भी सराहनीय योगदान रहा। बीईओ मनीषा नी दीपा ने बताया कि इसी महीने 31 अगस्त को उनकी रिटायरमेंट होने जा रही है। इसी संदर्भ में सभी ने मिल जुल कर आंवला और चंपा के पौधे रोपित कर उनमें पानी डाला । उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके, इसके लिए हमें अभी से मिलकर प्रयास करने होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



