

सिरसा-(निशा खन्ना):-नगर परिषद द्वारा सिरसा शहर में बनाया गया रेन बसेरा। न्यूज़ टुडे संवाददाता निशा खन्ना ने रेन बसेरा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिरसा के रेन बसेरा में उचित व्यवस्था दिखाई दी। कंपकंपाती ठंड से बचाव के लिए राहगीरों के ठहरने के लिए रेन बसेरा बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के तहत बताया जा रहा है कि रेन बसेरा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से दूर होने के कारण राहगीर कम आ रहे है। रेन बसेरा में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। पुरुषों और महिलाओं के लिए रजाई की भी व्यवस्था की गई। गीजर और आर-ओ की व्यवस्था भी रेन बसेरा में उपलब्ध करवायी गई है।। #newstodayhry