Haryana
Trending

रानियां विधानसभा क्षेत्र में 9 बूथों पर EVM और VVPAT के मतगणना का होगा मिलान:-सर्वमित्र कंबोज।।

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- सिरसा में आज EVM और VVPAT की काउंटिंग का मिलान होगा। अब से थोड़ी देर बाद होगा मिलान शुरू किया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र वेयरहाउस के स्ट्रांग रूम में पहुंचे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा, जिला चुनाव तहसीलदार रोहित कुमार भी स्ट्रांग रूम में पहुंचे। रानियां विधानसभा क्षेत्र में 9 बूथों पर evm और vvpat के मतगणना का मिलान होगा क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र ने चुनाव आयोग को शिकायत देकर रिकाउंटिंग की मांग की थी। कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र कंबोज मीडिया से रूबरू हुए। सर्व मित्र कंबोज का दावा है कि नो बूथ पर उनको उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र कंबोज ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button