Haryana
Trending

फरीदाबाद में हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों ने निजीकरण और सैलरी ना मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया।।

फरीदाबाद में हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों ने निजीकरण और सैलरी ना मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार साल वो पर्यटन निगम को मेहनत करके यहां तक लेकर आए है। लेकिन अब सरकार टूरिज्म को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कर्मचारी ऐसा बिल्कुल नही होने देंगे। उनको काम करने के बाद भी 3 महीने से सैलरी नही मिली है। जिस कारण उनके घर का गुजारा होना भी कठिन हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि टूरिज्म के अधिकारी गलत काम करके विभाग को घाटे में पहुंचा रहे है। टूरिज्म के अधिकारी अपनी सेवा अवधी पूरी होने के बाद भी उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से दबाव बनवाकर अपने लिए दो साल की एक्स्टेंशन करवाने में लगे हुए हैं। गलत कामों के बिल बनाकर अधिकारी अपने जेब भरने का काम कर रहे है। इसको लेकर जब छोटे कर्मचारी बड़े अधिकारियों सवाल करते है तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। हरियाणा में 2172 सेंक्सन पदों की जगह लगभग 650 ही बचे हैं। विभाग में नए युवाओं की भर्ती होनी चाहिए। लेकिन विभाग के अधिकारी अपने फायदे के चक्कर में उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे है। कर्मचारियों ने कहा कि इसके अलावा उनकी अन्य कई मांगे है ,जिनको पूरा कराने के लिए पिछले काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे है। लेकिन उनकी मांग पूरी नही की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button