Haryana
Trending

उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे को लेकर AMU और संभल सहित कई जगह विवाद छिड़ा।।

उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे को लेकर AMU और संभल सहित कई जगह विवाद छिड़ा।।

अम्बाला-(राहुल झाखड़):- उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे को लेकर AMU और संभल सहित कई जगह विवाद छिड़ा है। जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा हिंदुस्तान शब्द की संधि विच्छेद किया जाए तो हिंदुओ का स्थान मतलब हिन्दूओ के स्थान पर रहोगे तो हिन्दू अपने त्यौहार मनाएंगे। अगर उसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए तो उसकी सहनशक्ति आप मे होनी चाहिए। आप मे भी बर्दाश्त करने का हौंसला होना चाहिए। विज ने कहा मैं होली नही खेलता तो अपने घर मे रहता हूँ। बाहर निकलोगे तो थोड़े बहुत कपड़े गीले होते हैं। इसलिए उसको सहन करना पड़ता है। हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई है और अंबाला की जनता ने भी भरपूर समर्थन देते हुए भाजपा जीताया है। इस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा देश की दिशा और दशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल दिया है। जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश ही नही देश से खत्म हो गई है। पहले 50 वर्षों में कांग्रेस ने झूठ और फरेब की राजनीति की थी अब नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति कर रहे हैं उन्ही के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर व स्थानीय स्तर पर काम हो रहे हैं। इस कारण से लोगों ने विकास की नीति को पसंद किया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button