
सिरसा-(अक्षित कंबोज):- गंगवा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हुडा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा क्योंकि कांग्रेस में अब कई गुट हो गए है। हरियाणा में कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है। चुनाव को लेकर भाजपा भाजपा सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है उन्होंने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत ईडी को इजाजत मिलने पर मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने तंज कसते हुए कहा की कोई व्यक्ति गलत काम करेगा तो कानून अपना काम करेगा। वहीं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्री करप्शन में डूबे हुए है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा। दिल्ली की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बयान दिया कि पंजाब सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों का आमरण अनशन हरियाणा का नहीं है क्योंकि हरियाणा सरकार सभी फसलों को MSP पर खरीद रही है। 72 घंटों में किसानों को फसलों की पेमेंट भी उनके खतों में दे रहे है। यह आमरण अनशन पंजाब के किसानों का मुद्दा है। पंजाब सरकार को किसानों से बातचीत कर अनशन को समाप्त करवाना चाहिए। कांग्रेस द्वारा हरियाणा में EVM में गड़बड़ी के आरोप के बाद री काउंटिंग करवाने के बयान पर मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बयान दिया कि संविधान में कोई भी मांग कर सकता है। उन्होंने बताया कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। वहीं भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के सवाल पर मंत्री गंगवा ने बयान दिया कि सरकार ने पहले दिन से ही हरियाणा के लोगों के लिए काम किया है। सीएम नायब सिंह सैनी की कैबिनेट टीम लगातार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। सरकार का गठन होते ही 25000 युवाओं को नौकरियां दी।। #newstodayhry @newstodayhry