

फरीदाबाद-(शिवम शर्मा):- हरियाणा में फरीदाबाद के गांव चांदपुर में जिम से पैदल घर जा रहे रामअवतार नामक युवक को गांव के ही गौरव ने रंजिश के चलते कार से पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी गौरव और उसके चाचा सुरजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घर वापस आते समय की घटनाघायल रामअवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है, कि 14 जनवरी की शाम को करीब करीब 4.30 बजे जिम से पैदल चलकर घर जा रहा था। जब वह कुछ दूर पहुंचा तभी गांव का रहने वाला गौरव अपनी सफेद रंग की वैगनआर कार लेकर पीछे से आया,और जान से मारने की नीयत से उसको पीछे से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह कई फिट दूर जाकर गिरा। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। टक्कर मारने के बाद आरोपी गौरव मौके से कार सहित फरार हो गया।आरोपी ने पहले भी की थी मारपीटरामअवतार ने बताया कि गौरव ने 12 दिसंबर 2024 को भी उसके साथ झगड़ा किया था। जिसका राजीनामा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हो गया था। लेकिन उसके बाद भी गौरव उसके साथ रंजिश रखे हुए था।पुलिस ने दो के खिलाफ मामल दर्ज किया।पुलिस जांच अधिकारी शहजाद ने बताया कि घायल रामअवतार के द्वारा दी गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए, आरोपी गौरव और उसके चाचा सुरजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry