Haryana
Trending

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुचे सिरसा।।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुचे सिरसा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज सिरसा पहुंचे और सिरसा के विश्रामगृह में मीडिया से रूबरू हो भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 14 तारीख को हिसार में मनाई जा रही जयंती के उपलक्ष में सभी को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पेश हुए हरियाणा के बजट को उन्होंने सभी वर्ग के लोगों के लिए हितकारी बताया और कहा की इस बजट से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा और महिलाओं के उत्थान के लिए कारगर सिद्ध होगा। मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा का बजट किसान ,मजदूर और महिलाओं के लिए यह बजट था और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन महीने लगातार सभी वर्ग के लोगों से राय कर इस बजट को पेश किया है। हरियाणा का यह बजट बिना टैक्स का बजट था और लोगों को राहत देने वाला बजट है। हरियाणा नई ऊंचाइयां और बुलंदियों को छूएगा इस कामना के साथ मुख्यमंत्री ने इस बजट को पेश किया है। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है इस तरह बहुत सारी महत्वपूर्ण योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिससे आम लोग लाभ ले रहे हैं। वही कांग्रेस द्वारा इस बजट में कुछ भी नया नहीं होना बताने पर पूछे गए सवाल पर कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस कहां है सभी तो माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करने में लगे है। वही हिसार की धरा पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह महाराजा अग्रसेन जी की धरती है उस धरा पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा और वह व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। सभी लोग इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले। पंजाब में आज किसानों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन पर बोलते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि पंजाब के बारे में तो कुछ पता नहीं लेकिन हरियाणा का किसान बहुत खुश है समय पर उसकी फसल को खरीदा जा रहा है और समय पर उसकी खरीदी गई फसल का भुगतान किया जा रहा है। वही 24 फसले MSP पर खरीदी जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button