Haryana
Trending

हरियाणा के इन जिलों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें,परिवहन मंत्री अनिल विज ने की घोषणा।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा के 5 शहरों में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में हैं। यह बसें लोकल सेवाएं देंगी। इसको लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बसें सिटी रूट पर चलेंगी। अभी 4 शहरों में यह सेवा जारी है। आपको बता दें हरियाणा के 5 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। बसें सभी रोडवेज डिपो पर पहुचं गई हैं, जिनका जल्द ट्रायल किया जाएगा और 26 जनवरी को इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह बसें 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी। यह बसें 40 सीटर की होगी। अब तक 4 शहरों में यह बसें चल रही है। इलेक्ट्रिक बसों के बारे में परिवहन मंत्री अनिल बताया कि इलेक्ट्रिक बसें सिटी सर्विस के लिए इस्तेमाल की जा रही है। कुछ शहरों में पहले चलाई जा रही है। फिलहाल इन बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को हरियाणा सरकार द्वारा बड़ी सौगात दी है। पांच शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। अंबाला कैंट से अंबाला शहर और साहा तक बस जाएगी। पहले इनको ट्रायल पर किया जाएगा। उसके बाद 26 जनवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से ये बसें चलाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button