सिरसा में डबवाली के भारत माला रोड पर सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई।।
सिरसा में डबवाली के भारत माला रोड पर सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई।।

डबवाली-(शुभम कटारिया):- सिरसा में डबवाली के भारत माला रोड पर सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस की गाड़ी हाईवे पर खड़े एक वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही NHAI की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक और घायल सभी अहमदाबाद सिटी पुलिस के बताए जा रहे हैं। दो मृतकों की पहचान APO CO सुनील कुमार, UHC प्रकाशभात के रूप में हुई है। दोनों अहमदाबाद सिटी थाना के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry