Haryana
Trending

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फास्ट-ट्रैक कोर्ट में दोषी करार , 20 साल की सजा के साथ 77 हजार रुपये का जुर्माना।।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फास्ट-ट्रैक कोर्ट में दोषी करार , 20 साल की सजा के साथ 77 हजार रुपये का जुर्माना।।

सोनीपत-(संगीत राणा):-सोनीपत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी रोहित को फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है साथ ही दुष्कर्म के दोषी रोहित पर 77 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जून 2023 में सोनीपत शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी जिसमें आरोपी रोहित पुत्र रणबीर निवासी बड़वासनी हाल इंडियन कलोनी सोनीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं सोनीपत पुलिस ने कड़ी पैरवी करते हुए आरोपी को फास्ट-ट्रैक कोर्ट से दुष्कर्म के दोषी रोहित को सजा दिलाई है वहीं फास्ट-ट्रैक कोर्ट सोनीपत ने आरोपी रोहित को 20 साल की सजा के साथ 77 हजार रुपए का भी जुर्माना लगाया है वहीं अगर दोषी जुर्माना नही भरेगा तो उसको 6 महीने के अतिरिक्त सजा का फैसला सुनाया है।। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button