Haryana
Trending

अस्थाई ड्रेन पुल में गिरी ओवरलोड पिकअप।।

अस्थाई ड्रेन पुल में गिरी ओवरलोड पिकअप।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते अंबाला हिसार ड्रेन पुल पिछले कई वर्षों से शुरू न होने के चलते आए दिन अस्थायी ड्रेन पुल पर दुर्घटनाएं घटित हो रही है। आज भी एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी पुल की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते गाड़ी अंबलेंस हो गई और वह ड्रेन में गिर गई। इस दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति भी गाड़ी की चपेट में आने के चलते वह भी साइकिल सहित ड्रेन में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को दुर्घटना में लगी अधिक चोटो के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पिहोवा सिटी थाना प्रभारी जनपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सांय सूचना मिली थी कि अस्थायी ड्रेन पुल में ओवरलोड पिकअप गाड़ी व उसकी चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति ड्रेन में गिर गया है। मौके पर पहुंचे पर पता चला कि गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। तथा घायल व्यक्ति टहल सिंह निवासी गांव तलहेड़ी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे अधिक चोटे लगने के कारण पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।। #newstodayhry #@newstodayhry

Related Articles

Back to top button