राष्ट्रीय किसान मंच ने 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में निकाली बाइक रैली।।
राष्ट्रीय किसान मंच ने 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में निकाली बाइक रैली।।


बड़ागुढ़ा / रोड़ी-(गुरनैब दंदीवाल):- संयुक्त किसान मोर्च के आह्वान पर राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष व किसान नेता लखा सिंह अलीकां के नेतृत्व में रविवार को किसानों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली गांव रोड़ी, फग्गू, सूरतिया सहित अनेक गांवों में पहुंची और किसानों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर लखा सिंह अलीकां ने कहा कि किसान आंदोलन-2 को एक साल होने को है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान आंदोलन के प्रथम चरण व चुनावों से वायदा किया था कि वो एमएसपी गारंटी कानून लेकर आएंगे, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं किया, उल्टा कारपोरेट घरानों को आगे लाने का जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जरनैल सिंह, जसपाल सिंह, हरदेव सिंह लहंगेवाला, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, स्वर्ण कंबोज, सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रोशन लाल, गुरमीत सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान:
लखा सिंह अलीकां ने बताया कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून लागू करे। यह मांग बहुत पुरानी है। प्रदेश सरकार फसलों को एमएसपी पर खरीदने का झूठा प्रचार कर रही है। किसानों के साथ-साथ जनता को भी गुमराह किया जा रहा है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के माध्यम से नई कृषि ड्रॉफ्ट पॉलिसी लेकर आ रही है। मंडियों का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन कृषि कानून जो किसानों के दबाव में सरकार ने वापस ले लिए थे, उन्हें अब राज्य सरकारों के माध्यम से लागू करने की साजिश रची जा रही है। किसान नेता ने कहा कि किसानों का कर्जा पूर्ण रूप से माफ किया जाए। किसानों को रियायती दरों पर बिजली दी जाए। पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के परिवारों को न्याय मिले।। #newstodayhry @newstodayhry