लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में निकाय चुनाव की सरगर्मिया बढ़ी।।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में निकाय चुनाव की सरगर्मिया बढ़ी।।


सिरसा-(अक्षित कंबोज):- लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में निकाय चुनाव की सरगर्मिया बढ़ी गई है। भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं भाजपा के नाथूसरी चोपटा ब्लॉक समिति के पूर्व वाईस चेयरमैन और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद नागर ने ताल ठोकी। बताया गया है कि नगर परिषद के चेयरमैन चुनाव के लिए विनोद नागर का दावा है कि उन्होंने 15 सालों से भाजपा की सेवा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा में मैं कई बड़े पदों पर रहा हूं। भाजपा हाई कमान अगर मेरे ऊपर विश्वास जताती है तो सिरसा नगर परिषद की चेयरमैनी भाजपा हाई कमान की झोली में डाल सकता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में बेहतरीन काम किए। सिरसा नगर परिषद में जीत के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों के लिए काम करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry