संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल।।
संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल।।

फरीदाबाद-(शिवम शर्मा):- संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया था। वहीं कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न भी नहीं दिया। डॉक्टर भीमराव से कांग्रेस हमेशा दूरी बनाती थी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ों व अन्य वर्गों के हमेशा साथ खड़ी है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई दी। भ्रष्टाचार रोकने के लिए उनके विभाग द्वारा लिए जा रहे फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और मंत्रियों, विधायकों और मुख्यमंत्री का काम है कि अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखी जाए ताकि भ्रष्टाचार ना हो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जो जो कदम उठाए जा सकते हैं, वह ज़रूर उठाए जाएंगे। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry