हरियाणा के पहले युवा पीयूष शर्मा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ का भारतीय रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज।।
हरियाणा के सबसे युवा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ का भारतीय रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज।।


सिरसा-(अक्षित कंबोज):- हरियाणा के सिरसा के होनहार युवा इंजीनियर डॉक्टर पीयूष शर्मा ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसने न केवल सिरसा जिले का नाम देश भर में रोशन हुआ है बल्कि पूरे हरियाणा को गर्व महसूस कराया है। ई. पीयूष शर्मा को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हरियाणा के सबसे युवा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उनकी असाधारण तकनीकी योग्यता और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के लिए दी गई है। पीयूष शर्मा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दे रहे है।
पूरे देश में हो रही प्रशंसा
इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए पीयूष ने सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने न केवल पीयूष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी बल्कि उनके योगदान की भी भरपूर सराहना की। यह सिरसा और हरियाणा दोनों के लिए गर्व का क्षण है। पीयूष जैसे युवाओं के प्रयास न केवल क्षेत्र को गौरवान्वित करते हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि पीयूष शर्मा ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है।
पियूष ने जाहिर की खुशी
इस क्षेत्र में पियूष की विशेषज्ञता और कार्यशैली ने उन्हें इस प्रतिष्ठित रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया। इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होना उनके द्वारा किए गए लंबे समय के प्रयासों और उनके तकनीकी ज्ञान का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि के लिए परिवार, मित्रों, और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जो न केवल व्यक्तिगत बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर पीयूष ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, यह मेरे जीवन का बेहद खास और गर्व भरा पल है। यह उपलब्धि मेरे परिवार, मित्रों और सिरसा के सभी लोगों को समर्पित है। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सका। मैं आगे भी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा और इस क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे तेजी से डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा का महत्व बढ़ गया है। वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में आएं और इसे सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।। #newstodayhry @newstodayhry