

कुरुक्षेत्र-(गुरदीप सिंह गुजराल):- कुरुक्षेत्र CIA 2 के प्रभारी मोहन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून 2024 को थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में राकेश कुमार वासी जलुबी जिला अम्बाला ने बताया कि उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड हो चुके हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। और वही औरत उसके पिता को मारकर घर में लाश को छोड़कर कही फरार हो गई है।कुरुक्षेत्र CIA 2 की टीम ने हत्या करने के आरोप में महिला आरोपी हिमाचली देवी उर्फ़ ज्योति वासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान अरोपिया से मृतक का मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। आरोपिया को माननीय अदालत मे पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। कुरुक्षेत्र CIA 2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया आरोपिया ने योजनाबद्ध तरीके से व्यक्ति की मौत की है। और अरोपिया पहले भी इस तरह से एक वारदात को अंजाम दे चुकी है।। #newstodayhry @newstodayhry