

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- सिरसा बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह सिरसा ने खनौरी मोर्चे से जानकारी देते हुए बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग के तहत फसलों के भाव, किसानों-मजदूरों की संपूर्ण कर्जा माफी सहित केंद्र सरकार द्वारा मानी हुई किसी मांगों को लागू करवाने के लिए चल रहे किसान आंदोलन-2 के 352वें दिन खनौरी मोर्चे पर सिरसा जिले के भावदीन गांव से रात को सूखा राशन लेकर किसान पहुंचे। जिसमें देसी घी, सूखा दूध, चीनी, सूजी, आटा, दालें, किसमिस आदि लंगरों का सामान था। लखविंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन-2 में हरियाणा के किसान अपनी अह्म भूमिका निभा रहे हैं। मोर्चे से देशव्यापी कोई भी कॉल आती है तो हरियाणा के किसान-मजदूर उस कॉल पर पूरा पहरा देते हैं। 13, 14 और 21 फरवरी को खनौरी और शंभू मोर्चे पर हरियाणा सरकार द्वारा हुए अत्याचार में हरियाणा के कई किसान घायल भी हुए थे। जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन पर उनकी सुरक्षा के लिए हरियाणा के नौजवानों ने दिन-रात पहरा भी दिया है। मोर्चे पर चल रहे लंगरों के लिए सुखी लक्कड़ी, राशन व दूध की सेवा सिरसा जिले से निरंतर आ रही है, जिसमें भावदीन से दरबारा सिंह गिल, गुरुभाग सिंह गिल, नव विर्क संतनगर कल रात को राशन लेकर खनौरी बॉर्डर पहुंचे। दरबारा सिंह गिल ने बताया कि वह खनौरी मोर्चे पर भावदीन गांव का पक्का तंबू लगाएंगे, जिसमें मानी हुई मांगें लागू होने तक गांव के किसानों की हाजिरी निरंतर रहेगी। राशन सामग्री व मोर्चे के सहयोग के लिए भावदीन गांव वासियों का खनौरी मोर्चे की ओर से लखविंदर सिंह ने धन्यवाद किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry