Haryana
Trending

आज इन प्रदेशों में होगी बरसात, मौसम में हुआ बदलाव।।

आज इन प्रदेशों में होगी बरसात, मौसम में हुआ बदलाव।।

मौसम में आज बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप और नागालैंड में अगले 24 घंटों के बाद हल्की बरसात हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पूर्वी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तरी भारत के ऊपर बह रही है, जिसकी कोर गति समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 140 नॉट्स तक दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान,उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ गया। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी हुई। आपको बता दें कि असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। दक्षिण तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी देखी गई। उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ़़्फराबाद और लद्दाख में हो सकती है। दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। वहीं पंजाब, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप और नागालैंड में अगले 24 घंटों के बाद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान और बढ़ने की संभावना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button