Haryana
Trending

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए बजट को बताया।।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए बजट को बताया।।

चंडीगढ़-(उमंग श्योराण):- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए बजट को विकास का बजट बताया है। यह बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और देश की नारी को समर्पित है। यह बजट नारी के सशक्तिकरण, युवाओं को नौकरी और किसानों को खुशहाली की तरफ लेकर जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बजट से गरीब का उत्थान होगा। वहीं बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का सराहनीय निर्णय लिया गया। वहीं उन्होंने कहा किसानों को इस निर्णय से बहुत लाभ होगा। कपास के किसानों को भी कम ब्याज पर 5 लाख तक का लोन देने का निर्णय लिया गया। बजट में छोटे व्यापारियों की क्रेडिट सीमा भी 5 लाख तक की गई जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। बजट में आय सीमा पर किया गया ऐतिहासिक बदलाव 12 लाख तक की आय सीमा पर अब टैक्स नहीं देना होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button