Haryana
Trending

हरियाणा में AQI खतरनाक स्तर पर, तापमान गिरा; अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा II

हरियाणा में AQI खतरनाक स्तर पर, तापमान गिरा; अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा II

Haryana Weather Update : हरियाणा की वायु गुणवत्ता पिछले 12 घंटे से लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। हरियाणा के सिवानी का AQI 585 दर्ज किया गया है जो हरियाणा में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर समालखा है जहां का AQI 577 दर्ज किया गया और तीसरे नंबर पर सोनीपत है जहां AQI 538 दर्ज किया गया। आज सुबह 7:00 हरियाणा का औसत AQI 359 दर्ज किया गया। हरियाणा का अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 482, रोहतक में 435, करनाल में 404, पलवल में 394, दरियापुर में 384, कैमला में 382, पानीपत में 378, नौल्था में 368, बेगमपुर में 364, पांचोर में 358, गुरुग्राम में 339, मानेसर में 332, बहादुरगढ़ में 318, धारूहेड़ा में 306 दर्ज किया गया। हरियाणा के बाकी शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के अंबाला में AQI 294, हिसार में 286, सरसोली में 282, कुरुक्षेत्र में 265, चरखी दादरी में 264, कैथल में 259, यमुनानगर में 258, भिवानी में 256, मांडी खेड़ा में 251, जींद में 237, फतेहाबाद में 233, सिरसा में 217, नारनौल में 216 दर्ज किया गया है। प्रदेश का पंचकूला एकमात्र ऐसा शहर है जहां सुबह 7:00 बजे AQI अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां AQI 198 था। #newstodayhry @newstodayhry

हरियाणा का तापमान:-

हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। मेवात में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मेवात को छोड़कर हरियाणा की किसी भी शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से कम था। प्रदेश के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। प्रदेश के मेवात में दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के पलवल, चरखी दादरी और भिवानी में भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है।#newstodayhry @newstodayhry

मौसम का अलर्ट:-

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसका असर दिखने लगेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडी हवाएं फिर तेज हो जाएंगी। खासकर पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में घनी धुंध छा सकती है। बाद में धीरे-धीरे बाकी जिलों में भी विजिबिलिटी कम होने के आसार हैं। हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के हेड डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फिर से मौसम करवट ले सकता है। उनके मुताबिक उत्तर और उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं आने वाली हैं जिससे रात के तापमान में और गिरावट दिख सकती है। डॉ. खीचड़ ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और शाम के वक्त खास ध्यान रखें। क्योंकि ठंड कभी भी अचानक तेज हो सकती है #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button