
रानियां-(विरेन्द्र मलेठीया):- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जश्न मनाया। भाजपा मंडलाध्यक्षा सरोज बाला और वार्ड पार्षद पवन कालड़ा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। एक-दूसरे को बधाई दी और लड्डू बांटे।
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
ठाकुर भगवत दयाल ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत दर्ज की। अब दिल्ली भी भाजपा के खाते में आ गई। दिल्लीवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया। वहीं आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से लोग तंग आ चुके थे। इस बार उन्होंने भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के विकास को और गति देंगे। पार्षद पवन कालड़ा ने कहा कि 11 साल की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्लीवासियों को ठगा। इस बार जनता ने केजरीवाल का अहंकार तोड़कर उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर निर्मल सिंह बसरा, डॉ राधेश्याम खुराना, कमल बंसल, सुंदर कालड़ा, अशोक कथूरिया, मास्टर घनश्याम, भारत भूषण शर्मा, वेद प्रकाश कालड़ा, सुरेश सिंगला सहित अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry