पंडित नेकी राम शर्मा चौक को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।।
पंडित नेकी राम शर्मा चौक को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- पंडित नेकी राम शर्मा चौक को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। पंडित नेकी राम शर्मा चौक का जल्द हो जिर्णाद्धार: जेपी कौशिक 1942 में अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर 2200 दिन जेल जाने वाले पंडित नेकी राम शर्मा चौक की हुई दुर्दशा। जिला प्रशाशन नहीं दे रहा महापुरुषों के चौकों की तरफ ध्यान। भिवानी के स्थानीय घंटा घर स्थित पंडित नेकीराम शर्मा चौक को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर भिवानी व्यापार मंडल ने आज रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान व ब्राह्मण सेना के प्रदेशाध्यक्ष जेपी कौशिक ने किया।इस अवसर पर जेपी कौशिक ने कहा कि पंडित नेकी शर्मा ने 1920-21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में संचालित असहयोग आंदोलन में 1930-31 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में तथा 1942 में अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर 2200 दिन जेल काटी थी।उन्होंने समाज सुधार के अंतर्गत बाल विवाह, पर्दा प्रथा, बेगार, जातिवाद के विरोध में तथा विधवा विवाह के पक्ष में जोरदार आंदोलन किए। उनके जन आंदोलन, इमानदारी कठिन परिश्रम, आदर्शो व प्रेरणा से युवा पीढ़ी को शिक्षा लेकर समाज को बेहतर बनाने हेतु आगे आना चाहिए। इस दौरान ब्राह्मण सेना के अध्यक्ष जेपी कौशिक ने कहा कि वे भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, कैबिनेट मंत्री श्रुति, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से भी मांग करते हैं कि वे जल्द इस समस्या का समाधान करवाएं।। #newstodayhry @newstodayhry



