Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर से तीन साल के मासूम की किडनैपिंग का मामला सामने आया।।

कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर से तीन साल के मासूम की किडनैपिंग का मामला सामने आया

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर से तीन साल के मासूम की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब खेड़ी जट्टा लालडू (मोहाली, पंजाब) के भट्टे पर काम करने वाले मजदूर परिवार स्नान के लिए ब्रह्मसरोवर पहुंचे थे। परिवार बिहार के सुपौल जिले के गगहेटी सुपरा का रहने वाला है और लालडू के ईंट भट्‌टे पर मजदूरी करता है। सोमवार को स्नान के बाद रामामान अपनी पत्नी पूजा और अन्य परिजनों के साथ खरीदारी में व्यस्त थे। पूजा ने अपने तीन साल के बेटे अंकुश को उसकी बुआ के पास छोड़ा। लेकिन कुछ देर बाद जब बुआ भी खरीदारी में लग गई, तो बच्चा उनसे अलग हो गया। इस घटना के बाद बच्चा ना मिलने पर मां का रो–रो के बुरा हाल हैे।

बच्चा ना मिलने पर मां का रो–रो के बुरा हाल है

आरोप लगाया कि पीली साड़ी में आई महिला बच्चे को केला देकर बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठकर फरार हो गईं। जब परिजनों ने अंकुश को इधर-उधर तलाशा, तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया था। इस घटना के बाद ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अभी तक बच्चा कोई सुराग नहीं मिला है ,पुलिस जांच में जुटी हुई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button