Haryana
Trending

हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया।।

हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था। जिसको लेकर विज ने कल कहा था कि वो ठंडे पानी से नहाकर जवाब लिखेंगे। उस पर आज विज ने फिर बोलते हुए कहा मैंने ठंडे पानी से नहाकर खाना खाकर समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है। विज ने कहा मैंने ये भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब भी चाहती है तो वो देने के लिए तैयार है। विज ने कहा उन्हें जितना याद था उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है। वहीं विज ने कहा वो अपना जवाब सार्वजनिक नही करेंगे जो उन्होंने लिखा है वो जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे। विज ने उन्हें मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और ना चाहे तो उसकी मर्जी। विज की माने तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले सार्वजनिक हो चुका था उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button