Haryana
Trending
यमुनानगर में देर रात एक महीला ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया।।
यमुनानगर में देर रात एक महीला ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में देर रात एक महीला ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। एक ऑटो चालक ने प्रेगनेंट महिला को अस्पताल ले जाने की जगह बीच रास्ते ही छोड दिया। ऑटो चालक ने इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम किया है। यमुनानगर के कन्हैया साहिब चौक के पास देर रात सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे एक मां को अपने बच्चे को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा। एक ऑटो चालक की मनमानी की वजह से जच्चा-बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। कुछ राहगीर महिलाओं की मदद से सड़क किनारे ही महीला की डिलीवरी हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जिस वक्त जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया तो दोनों की हालत नाजुक थी। लेकिन अब दोनों ही खतरे से बाहर हैं।। #newstodayhry @newstodayhry