Haryana
Trending

गांव रोड़ी सिरसा से किसानी शहीद स. शुभकरण सिंह की पहली बरसी के लिए पैदल जत्था रवाना: लखविंदर सिंह औलख।।

गांव रोड़ी सिरसा से किसानी शहीद स. शुभकरण सिंह की पहली बरसी के लिए पैदल जत्था रवाना: लखविंदर सिंह औलख।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- किसान आंदोलन-2 में शहीद हुए स. शुभकरण की पहली बरसी पर उसके गांव बल्लों में मनाए जाने वाले समागम को लेकर भारतीय किसान एकता की टीम का जत्था गांव रोड़ी (सिरसा) से शहीद शुभकरण के गांव (बल्लों) के लिए आज सुबह रवाना हुआ, जो रात को गुरुद्वारा तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो रुकेगा। वहीं भारतीय किसान एकता बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून, स्वामीनाथन कमीशन (सी+250) फार्मूले से फसलों के भाव, किसानों व मजदूरों की संपूर्ण कर्ज माफी सहित किसानों की मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन 02 चल रहा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए 21 फरवरी 2024 को खनौरी मोर्चे पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से स. शुभकरण सिंह निवासी गांव बल्लों, तहसील रामपुरा फूल, जिला बठिंडा शहीद हुआ था। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत व किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 21 फरवरी 2025 को शुभकरण के गांव बल्लों में पहला शहीदी समागम मनाया जा रहा है। पैदल जत्थे में संदीप सिंह सिद्धू, सुनील नैन, राजू सिंह, महेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सुखबीर सिंह, राजकरण सिंह, परमजोत सिंह, मनिंदर सिंह, परविदर सिंह, जगसीर सिंह, मक्खन सिंह, गगनदीप सिंह आदि किसान शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button