फरीदाबाद: धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, विकास में रीड की हड्डी है बिहार के लोग।।
फरीदाबाद धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, विकास में रीड की हड्डी है बिहार के लोग

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- फरीदाबाद में आज बड़ी ही धूमधाम के साथ बिहार दिवस मनाया गया जहां कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद की नव नियुक्त मेयर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य रूप से पहुंची। इस अफसर पर बिहार की मधुबनी चित्रकला को खूब पसंद किया गया वहीं लोगों ने बिहार के लिट्टी चोखा और अन्य मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर बिहार से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिहार दिवस के इस कार्यक्रम में शिरकत की और आनंद उठाया। कैबिनेट मंत्री विपुल को ने बताया कि आज बिहार दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है और 1912 में बिहार अस्तित्व में आया था और आज वह कहां से कहां पहुंच गया है। बिहार के लोगों ने बिहार को ही ऊंचा नहीं उठाया बल्कि देश के कोने-कोने में पहुंचकर उन्होंने विकास मे योगदान दिया है। उन्होंने इस मौके पर सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब से बिहार ने एनडीए के साथ मिलकर काम किया है तब से लेकर अब तक बिहार लगातार तरक्की के रास्ते पर अगरसर है। उन्होंने कहा कि आज बिहार दिवस पर बिहार की संस्कृति और कलर के बारे में यहां बताया गया है जो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि उन्हें 2014 और 2024 के चुनाव में पूर्वांचल के लोगों ने दिल खोलकर वोट दिए जिसके लिए वह उनके तहेदिल से शुक्र गुजार हैं। उन्होंने कहा बिहार के लोग फरीदाबाद की तरक्की में रीड की हड्डी है।। #newstodayhry #newstodayhry