Haryana
26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आचार्य धर्मचंद्र देव का जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।।


कालांवाली-(पवनशर्मा):- महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग आश्रम नजदीक इंजीनियरिंग, कॉलेज बड़ी नहर रोहिडांवाली में आने वाली 26 फरवरी दिन बुधवार फाल्गुन त्रयोदशी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विहंगम योग के द्वितीय परम्परा सद्गुरु आचार्य धर्मचंद्र देव जी महाराज की 106 वी जन्म जयंती समारोह बनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए साधक रवि थोरी ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक ध्वजारोहण, वैदिक हवन यज्ञ, सत्संग व भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेकर अपना जीवन सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आध्यात्मिक मार्ग की क्रिया जानने के लिये सत्संग समारोह में भाग लें।। #newstodayhry @newstodayhry