ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।।
ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भाजपा सरकार पर जमकर बरसे

ऐलनाबाद(अक्षित कम्बोज):-सिरसा के पूर्व विधायक भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर उठाए सवाल। प्रदेश में हर रोज लूट और हत्याएं की घटनाएं हो रही है। पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला का बयान। कल ओढ़ा और जेसीडी विद्यापीठ में माता हरकी देवी स्कूल में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत। जगदीप सिंह धनखड़ बच्चों को डिग्रियां बांटेगे। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताया। अनिल विज जैसे सीनियर मंत्री सीएम से नाराज क्यों है। अभय चौटाला का बयान अनिल विज सीनियर नेता है लेकिन अनिल विज ही सीएम के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। अनिल विज ने कहा था कि सीएम नायब सिंह सैनी हवा में है। सरकार के 100 दिन भी हवा में निकाल दिए है। सीएम नायब सिंह सैनी को राजनीति से ऊपर उठकर विधायकों को 10 करोड़ का फंड जारी करना चाहिए। हल्के में विकास के लिए विधायकों को अब सरकार सालाना देती है 5 करोड़ रुपए। हरियाणा के सभी विधायकों को सरकार की और से गाड़ी भी देनी चाहिए। कांग्रेस पर अभय चौटाला ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के नेता हरियाणा के लोगों को और कितना गुमराह करेंगे। कितने दिनों तक भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश को बर्बाद करोगे। सिरसा में नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा कांग्रेस के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। सिरसा जिला में कांग्रेस के तीन विधायक है लेकिन कोई भी विधायक प्रचार में नहीं जुटा। निकाय चुनाव में सिरसा में पार्टी का कोई भी सीनियर नेता नहीं आया।। #newstodayhry @newstodayhry