शुक्रवार को भी देर शाम अंबाला में एक फायरिंग की घटना सामने आई।।
शुक्रवार को भी देर शाम अंबाला में एक फायरिंग की घटना सामने आई।

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- हमेशा से शांत रहने वाला अंबाला इन दिनों अशांत होता जा रहा है। आए दिन गोली चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को भी देर शाम अंबाला में एक फायरिंग की घटना सामने आई। आरोप है कि नकाबपोश बदमशों ने आकर एक व्यक्ति पर गोली चला दी। जिसमें गोली व्यक्ति के पैर पर जा लगी। जिसके बाद घायल को आसपास के लोगों ने मिलकर अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर व्यक्ति के ब्यान किए हैं।
विओ : अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोष बदमाश आए और नवनीत पर फायर कर दिया। फायर होने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मिलकर घायल नवनीत को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो खोल बरामद कर लिए हैं। वहीं अस्पताल पहुंचे घायल नवनीत के पैर से 3 घंटे बाद भी गोली नहीं निकली जा सकी थी। घायल के परिजनों ने आरोप लगाए कि तीन घंटे से बस इधर उधर घुमा रहे हैं लेकिन पैर से गोली नहीं निकाल रहे।। #newstodayhry @newstodayhry