Haryana

राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।।

सिरसा-(अक्षित कंबोज) :- ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ मनमोहन सिंह सब यूनिट प्रधान सिटी सिरसा की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी के फैसले अनुसार सिरसा सर्कल में प्रदर्शन किया गया। मंच का संचालन अजय पासी सब यूनिट प्रधान इंडस्ट्रियल ने किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मुनाफे में चल रहे बिजली उपक्रमों को अपने चहते पूंजीपतियों के हाथों बेचने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, जिसको लेकर पूरे देश का बिजली कर्मचारी लामबंद हो रहा है। सुखदेव सिंह राज्य प्रेस सचिव व मदन सर्कल सचिव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार चंडीगढ़ बिजली विभाग को मुनाफे में होने के बावजूद भी इसे प्राइवेट कंपनी को सौपना चाहती है, जिसका देश के तमाम कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार चंडीगढ़, आगरा, लखनऊ, वाराणसी मुनाफे के बिजली निगम की संपत्तियों को कौडिय़ों के भाव बेच रही है। जिसका विरोध नैशनल कोऑर्डिनेशन केमिटी इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन पूरे देश में कर रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली निगम को कंपनी के टेक ओवर दौरान किसी भी हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई तो उसका यूनियन विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पिछले 10 सालों में गु्रप सी-डी के कर्मचारियों की तबादलों पर रोक लगाकर कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया। बीमार, अपाहिज घरेलू परिस्थितियों के कारण कर्मचारी अपने विभाग के अध्यक्ष से तबादला करवा लेते हैं, इसकी संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, रेगुलेशन पॉलिसी बनवाने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करवाने व अन्य मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में 1, 2 व 8-9 फरवरी को प्रदर्शन करके सभी विधायक व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय कुरुक्षेत्र में 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय महापड़ाव लगाया जायगा। यूनियन की प्रमुख मांगों में खाली पड़े पदों पर नई भर्ती करना, जोखिम भत्ता देने, विभागों का निजीकरण बन्द करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने आदि मांगों के साथ-साथ जो हरियाणाा सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी है, उसका भी मीटिंग में कड़ा विरोध किया गया। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, मदनलाल जिला प्रधान, रमेश सैनी जिला सचिव, निर्मल सिंह, अशोक पटवारी, करणी सिंह भाटी, मीत चंद यूनिट प्रधान, ताराचंद, रोहतास शर्मा, सुनील दत, सुभाष, रामप्यारा, जेई दिलीप सिंह, उग्रसेन, दीपक सेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।। #NEWSTODAYHRY @NEWSTODAYHRY

Related Articles

Back to top button