गांव चकराईया में भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने इंटरलाॅक टायल लगाकर गली का शुभारंभ किया।।
गांव चकराईया में भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने इंटरलाॅक टायल लगाकर गली का शुभारंभ किया।।


रानियां-(विरेन्द्र मलेठिया):- गांव चकराईया में भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने इंटरलाॅक टायल लगाकर गली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने बताया कि यह गली डी प्लान के तहत बनाई जाएगी। जिस पर करीब 8 लाख रूपए के बजट से निर्मित होगी। गली निर्माण से मोहल्ले व ग्रामवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत कार्य कर रही है और सभी गांव में डी प्लान का बजट जारी कर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच निरवेर सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज तथा प्रदेश की भाजपा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग का सम्मान रूप से विकास हो रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार में धरातल पर कार्य ना होकर केवल घपले ही होते थे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच निरवेर सिंह, फिरोजाबाद के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पंच सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर सोनू, केहर सिंह, कुशल सिंह व जनरल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry