12 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव की मतगणना होगी।।
12 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव की मतगणना होगी।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):-12 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव की मतगणना होगी. 8 राउंड होंगे और 14 टेबल पर ईवीएम मशीन रखी जाएगी और 11:00 बजे के बाद पता चल जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार में से कौन जीतता है और कौन हारता है। कुरुक्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव 3 साल 9 महीने की देरी के बाद 2 मार्च को हुए थे और थानेसर की जनता ने 51.4% मतदान किया था। नगर परिषद थानेसर आम चुनाव में 33113 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि 36242 पुरुषों ने भी वोट डाले। इस प्रकार नगर परिषद थानेसर के आम चुनाव में 69355 वोटों की गिनती का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद आम चुनाव के मतों की गणना करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी किए नियुक्त। नगर परिषद थानेसर के आम चुनाव की मतगणना होगी 12 मार्च को सुबह 8 बजे से, मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 14 टेबल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल में होगी मतगणना,सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम। थानेसर नगर परिषद आम चुनाव में चेयरपर्सन और 30 वार्डों के पार्षदों पदों की मत की गणना के लिए अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए है। इन आम चुनाव की मतों की गणना का कार्य 12 मार्च सुबह 8 बजे से होगा। इन मतो की गणना के लिए अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मतगणना केन्द्र बनाया गया है। इस मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।। #newstodayhry @newstodayhry