Haryana
Trending

सास के साथ मिलकर देवर पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार।।

सास के साथ मिलकर देवर पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में सास के साथ मिलकर देवर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सास-बहू को कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया। घरेलू विवाद में युवक बीच-बचाव करने आया था। इसी बीच सास-बहू ने उस पर ईंट व डंडे से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। शोरगिर बस्ती की रहने वाली सोनिया के मुताबिक, उसके पति शुभम के 6 भाई हैं। सभी लोग एक ही घर में अपने-अपने कमरों में रहते हैं। वह 14 मार्च की सुबह करीब 7 बजे पानी भरने के लिए नीचे गई थी। तभी उसकी जेठानी कविता और सास बिमला के साथ उसकी कहासुनी हो गई। शोर-शराबा सुनकर उसका पति शुभम बीच-बचाव करने नीचे आ गया। 

देवर के मुंह पर मारी ईंट

इसी दौरान उसकी जेठानी कविता ने घर में पड़ी ईंट उठाकर उसके पति के मुंह पर मार दी। मुंह पर ईंट लगते ही उसका पति बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसकी सास बिमला ने उसकी जेठानी कविता को उकसाया, तो कविता ने डंडे से उसके पति पर हमला कर हत्या की कोशिश की। उसने तुरंत शुभम को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पति की हालत बेहद नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है।

दोनों आरोपी महिलाओं को भेजा जेल

थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि शुभम की पत्नी के बयान पर सास-बहू के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपी कविता व बिमला को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के ऑर्डर पर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button